परवेज़ खान ने सादगी से जन्मदिन मनाकर शानदार पहल की

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कुछ लोग अपने जन्मदिन पर दिखावा करने के लिए मॉर्डन बनकर बियरपार्टी करते हैं और बोलेरों पर केक काटकर अनावश्यक खर्च करते हैं। इसके विपरीत कुछ लोग सादगी से अपना जन्मदिन मनाते हैं ये गरीब तबके के लोगों को सर्वश्रेष्ठ होटल में ले जाकर उनके मन पसन्द का खाना खिलाकर और उनको विभिन्न प्रकार के उपहार देकर अपना जन्मदिन मनाते हैं या फिर अस्पताल में मरीजों को फ़ल वितरण कर अपना जन्मदिन मनाते हैं। हम बात कर रहे हैं सादगी से अपना जन्मदिन मनाने वाले कर्तव्य निस्ट परिश्रमि ईमानदार दिलदार खूबसूरत एडवोकेट परवेज़ खान की, इनका जन्मदिन 2 जनवरी को आता हैं।
इस दिन परवेज़ खान सुबह उठते ही अपने माता पिता की दुआ लेते हैं, मस्ज़िद में जाकर खुदा का शुक्रिया अदा करते है इसके बाद में गायों को रंजका, कबूतरों को ज्वार, प्यासों के लिए पानी का इंतेजाम करते हैं और ये पुण्य का कार्यक्रम शाम तक चलता हैं। खान इस दिन अपने घर पर आकर्षक व मनमोहक विद्युत सजावट करवाते हैं व अपने रिश्तेदारों व मित्रों को बुलाकर केक काटते हैं और ख़ुशी का इज़हार करते हैं। व्हाट्सअप इंस्टाग्राम फेसबुक फोन आदि पर पूरे दिन परवेज़ खान के लिए गाने बज रहे थे। “बार बार ये दिन आए, बार बार ये दिल गाए, तू जिये हजारों साल, साल के दिन हो 50 हजार, हैप्पी बर्थडे टू यु परवेज़ खान।
एडवोकेट बाल गोविंद सोनी शाहपुरा बार अध्यक्ष, एडवोकेट मंगल यादव,एडवोकेट मनोज चौहान, एडवोकेट अशोक व्यास,एडवोकेट विवेक शर्मा, एडवोकेट प्रेम प्रकाश शर्मा,एडवोकेट मुकेश शर्मा बार उपाध्यक्ष अन्य वकील साथियों ने खान को जन्मदिन की मुबारकबाद दी! खान का प्यार ही था जो सभी को उनके जन्मदिन पर बधाई देने पर मजबूर कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *