165 वाँ बड़े हकीम साहब का 3 दिवसीय सालाना उर्स 22 से

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। हजरत किबला हकीम सैयद शाहे वली शाह साहब रहमतुल्ला आलेह चिश्ती मिस्किन नियाजी सीकर शरीफ का 3 दिवसीय वार्षिक उर्स 22 अप्रैल को शुरू होगा जो कि 24 अप्रैल 2026 को कूल की रस्म के साथ मे सम्पन होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल 2026 बुधवार को नमाजे फजर में कुरान खानी सुबह, 11बजे से 1:30 बजे तक महफिले शमा, बाद नमाजे इशां मिलाद शरीफ व रात 10 बजे से सुबह के 3 बजे तक महफिले शमां होगी।
इसी प्रकार 23 अप्रैल 2026 जुमेरात को सुबह 11.30 बजे से असर तक महफिले शमां और इशा के बाद से सुबह 4 बजे तक महफिले शमा होगी।
इसी प्रकार 24 अप्रैल 2026 जुमा को दोपहर 11.30 बजे से महफिले शमा बाद नमाजे असर रंग बाद नमाजे इशा से सुवह 4 बजे तक महफिले शमा मेला कूल और फातिया खानी होगी। यह जानकारी पीर डाँ शब्बीर खान चिश्ती मिस्किन नियाजी ने दी जो सीकर से मुरीद है तथा दरगाह के सज्जादा नशीन साहाब जादा सैय्यद खालिद हुसैन रिजवी कि इजाजत से जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *