श्री धोबी बसीठा समाज के 21जोड़ों विवाह सम्पन्न

www.daylifenews.in
जयपुर। श्री धोबी बसीठा समाज संस्था का 19वा सामूहिक विवाह 21जोड़ों का निर्जरा धोबी घाट खोले के हनुमान जी पर सम्पन्न हुआ।
श्री धोबी बसीठा समाज संस्था के प्रेस मीडिया सचिव मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि 21 जोड़ों का बारात सजकर धोबी घाट पहुंची जहां पर रीति रिवाज के अनुसार पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि हवामहल विधानसभा से विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य महाराज ने वर वधुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए समाज को संबोधित करते हुए आधुनिक धोबी घाट संत गाडगे बाबा सभा भवन की घोषणा के अलावा संत गाडगे बाबा के पैनोरमा हेतु आवश्यक कदम उठाने की वादा किया तथा समारोह की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सुरेश वर्मा (धोलीवाल) ने की। कार्यक्रम में अतिथि का स्वागत सुनील चौधरी, मनीष कुमार वर्मा,सुनील सांखला, महामंत्री ओम प्रकाश, सचिव बंसीलाल, कोषाध्यक्ष सुभाष चौधरी ने किया।
मंच संचालन संस्था के विधि सलाहकार राजेंद्र पवार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान धोबी महासभा ने किया। 21कन्याओं का कन्यादान की मुख्यवेदी की बोली रमेश जी हल्दुनिया(शाहपुरा वाले) ने लिया।
कार्यक्रम में श्री धोबी युवा शक्ति मंच सोसायटी राजस्थान द्वारा आयोजित 31 मई को प्रतिभा सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचन भी किया गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन में उड़ान धोबी सेवा संस्थान ने जल व्यवस्था, श्री धोबी युवा शक्ति मंच सोसायटी राजस्थान ओर समाज के भामाशाह, समाजबंधुओं के द्वारा भी सहयोग किया गया साथ ही व्यवस्था में बंटी धोलीवाल, दिलीप वर्मा, भगवानदास, विष्णु, सुरेंद्र, शिवलाल, राजेंद्र, संभाली! कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष सुरेश वर्मा (धोलीवाल) ने सभी समाजबंधुओ का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में भ्रूण हत्या रोकने को संकल्प पत्र भरवा कर शपथ दिलाई गई समाज में करीब 8000 समाजबंधुओ ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *