
www.daylifenews.in
मुंबई। एशिया की पहली लिस्टेड डिपॉजिटरी सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज़ (इंडिया) लिमिटेड (“सीडीएसएल”) ने केपीएमजी इन इंडिया के साथ मिलकर अपनी रीइमेजिन थॉट लीडरशिप रिपोर्ट का तीसरा एडिशन जारी किया है। इस रिपोर्ट का शीर्षक है “रीइमेजिन: सिक्योरिटीज़ मार्केट थ्रू डेटा सिनर्जी”। रिपोर्ट में इसमें भारत के प्रतिभूति बाजार में डेटा-आधारित परिवर्तन के लिए एक क्रिएशन-कंट्रोल-कल्चर (3सी) फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया गया है।
सीडीएसएल के एमडी और सीईओ नेहल वोरा ने कहा, डेटा सिनेर्जी वह शक्ति है जो क्रिएशन, कंट्रोल और कल्चर को जोड़ती है—यह नवाचार को बढ़ावा देने के साथ विश्वास को भी मजबूत करती है। जब डेटा इंटेलीजेंट और इंटरऑपरेबल बनता है, तो यह एक ऐसा बाजार तैयार करता है जो स्वभाव से ही मजबूत और भरोसेमंद होता है। केपीएमजी इन इंडिया के पार्टनर और नेशनल लीडर, क्लाइंट्स एंड मार्केट्स, अखिलेश टुटेजा ने कहा: जैसा कि यह रिपोर्ट बताती है, डेटा रिस्क ही मार्केट रिस्क है। डेटा को कोर मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर के तौर पर मानना भारत के लिए मार्केट लीडरशिप और इन्वेस्टर का भरोसा बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है।