पड़ियार परिवार के 4 छोटे बच्चों ने रोजा रखा

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। मरहूम हाजी सत्तार खान पडियार के 4 पोता पोतियों ने रोजा रखकर पूरे परिवार को खुश कर दिया हैं।
शाहरुख खान पडियार ने बताया कि इन चारों बच्चो का नाम इस प्रकार से है मोहम्मद अली पुत्र हारून खान पडियार, शिफा ख़ानम पुत्री इदरीस खान पडियार, रौनक ख़ानम पुत्री यूनुस खान पडियार, मोहम्मद अजमल पुत्र मोहम्मद अब्बास खान पडियार (हाजी अब्दुल रज्ज़ाक खान पडियार की पोती व मरहूम हाजी अब्दुल सत्तार खान पड़ियार की पर पोती हैं)
पडियार परिवार ने खुश होकर ख़ुदा का शुक्र अदा किया कि सभी बच्चों ने सही सलामत रोजा रख लिया हैं। इन बच्चो को रोजा रखने पर ख़ुशी मनाई गई सभी रिश्तेदारों व मोहल्ले वासियों को बुलाकर बेहतरीन मान मनुहार करते हुए दावत दी गई। इधर चारो बच्चो को इनामात से नवाजा गया नए कपड़े पहनाए गए फूल मालाएं पहनाई गई।
इस अवसर पर हाजी गफ़्फ़ार खान पडियार हाजी सरदार खान पडियार हाजी अब्दुल रज्ज़ाक खान पडियार पूर्व पुलिस थानेदार सलीम खान पडियार निसार खान पडियार हाजी इशाक खान पडियार फैय्याज खान पड़ियार इदरीस खान पडियार हारून खान पडियार यूनुस खान पड़ियार सद्दाम खान पडियार शोहराब खान पडियार मुश्ताक खान पडियार अब्दुल लतीफ़ खान पडियार शफ़ीक़ खान पड़ियार शरीफ़ खान पडियार नबाब खान असगर खान आदि उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *