
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे के बिशनगढ़ मोड स्थित dpc स्कूल के विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ परिणाम देकर परचम लहरा दिया। इस साल 10 वीं बोर्ड के नतीजों में डीपीसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दबदबा रहा है। स्कूल के 41 विद्यार्थियों ने 90% से ज्यादा अंक हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
स्कूल के टॉपर्स खगेश कुमार सोनवाल: 97.50% (प्रथम स्थान), खुशबू मीना और अनुष्का गुर्जर: 97.33% (संयुक्त द्वितीय स्थान) अनुष्का शर्मा: 97.00% (तृतीय स्थान) अन्य चमकते सितारे (95% से ऊपर) रहे।
इन विद्यार्थियों ने भी अपनी मेहनत से स्कूल का नाम रोशन किया: शेहा चौधरी: 96.67%, खुशी मीना: 96.50%, भावि आत्रेय: 96.50%,अन्नू जाट: 95.83%
लक्षिता ब्रिजवाल: 95.67% योगेश कुम्हार: 95.67% प्रियांशु यादव: 95.67% स्कूल के इस ‘90% क्लब’ में कुल 41 छात्रों ने अपनी जगह बनाई है। इस बड़ी उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।