
परिवार में खुशी की रौनक लोटी
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। रमजान मुबारक के महीने में सभी मुस्लिम रोजे रख रहे है ऐसे में छोटे छोटे बच्चे भी रोजा रखने में पीछे नही रहते है रोज सेहरी के समय पर उठ रमजान रखने की ज़िद कर रहे हैं बार बार ज़िया खान को ज़िद करने दादा रोशन खान व दादी रमजो बानो ने रोजा रखने की इजाज़त देदी। इस पर ज़िया खान ने भी पहला रोजा रखा।
याद दिला दे कि रमजान के महीने में मुस्लिम समाज पूरे महीने रोजा रखता है सुबह पांच बजे से शाम साढ़े छह बजे तक कुछ भी खाते पीते नहीं है। बच्ची के हौंसले की सभी तारीफ कर रहे हैं। समाज में इसे बच्चों में धैर्य और धार्मिक संस्कारों की शुरुआत के रूप में देखा जाता है हालांकि बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि किसी भी तरह का बच्चों पर कोई दबाव नहीं होता है फिर भी बच्चे घर में बड़ों को देखकर सभी धार्मिक क्रियाएं सीखते हैं। रोजा इफ्तार के समय शाम को बच्चों के पोषण का और शारीरिक विकास का खास ध्यान रखा जाता है।
बच्ची को पूछने पर बताया कि मुझे खुशी का अहसास हो रहा है ओर में अपने परिवार शहर व मुल्क की खुश हाली की दुआ करती हूँ। इस अवसर दादा रोशन खान दादी रमजो बानो पापा रुस्तम खान मम्मी सूबाना चाचा मुस्ताक खान चाची शबनम बानों ताऊ उस्मान खान ने खुशी ज़ाहिर करते हुए दावत दी।