
www.daylifenews.in
जयपुर। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के इंटरनेशनल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन (आईटीईसी) कार्यक्रम के अंतर्गत जयपुर की आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी को इंटरनेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करने के लिए पार्टनर संस्थान के रूप में चुना गया है। इसके तहत “हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथनिंग हेतु ट्रांसफॉर्मेशनल लीडरशिप” पर पहला इंटरनेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी द्वारा जयपुर में 27 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 13 देशों — भूटान, इक्वाडोर, फिजी, किर्गिस्तान, लाइबेरिया, मंगोलिया, मोरक्को, म्यांमार, सिएरा लियोन, श्रीलंका, ताजिकिस्तान, तंजानिया और ट्यूनीशिया से हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़े 30 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी.आर. सोड़ानी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान फार्मास्युटिकल मार्केटिंग में ब्रांड बिल्डिंग और कंज्यूमर बिहेवियर, तथा अस्पतालों में मेडिकल डिवाइसेज के प्रमोशन जैसे विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। राजस्थान सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त नरेश गोयल ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उभरती वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में नेतृत्व और प्रबंधकीय कौशल को मजबूत बनाना है। डॉ. हिमाद्री सिन्हा, प्रोवोस्ट, आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, जयपुर ने बताया कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रणाली के बुनियादी ढांचे और उसके प्रमुख घटकों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।