
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। डॉक्टर इमरान खान सीनियर मेडिकल ऑफिसर गोरवमेंट ऑफ राजस्थान सरकार ने कहा कि ख़ुदा सभी मुसलमानों की हज पर जाने की इच्छा को पूरी करे यह शब्द डॉक्टर इमरान खान ने शाहपुरा से उमराह पर जारहे खाजू मणियार, सलमा बानो मणियार व पत्रकार मोहम्मद रफ़ीक़ मणियार के स्वागत करने के बाद में उपस्तिथ लोगों को कहे।
हाल ही में उमराह करके आने वाले डॉक्टर खान ने यह भी बताया कि कैसे कम समय मे अधिक नेकियां कमाई जाती हैं। उमराह पर जारहे लोगो का व्यवहार बहुत अच्छा होने से हिन्दू मुस्लिम सभी लोग स्वागत करते हुए दुआओं में याद रखने का निवेदन कर रहे थे। उमराह करने के लिए जा रहे हाजियों के परिवार में बहुत ख़ुशी का माहौल है आज आए हुए मेहमानों व कस्बेवासियों को दावत भी दी गई हैं। उमराह करने जाने वाले मोहम्मद रफ़ीक़ मणियार आदि ने बताया कि उमराह करने के नाम से ही हमको बहुत ख़ुशी व सुकून मिल रहा है हमारी तबियत खुश हो गई है दिल खुशियों में झूल गया है व हमारा रोम रोम खुश है। हाजियों ने बताया कि वहां पर इतना सुकून मिलेगा कि वापस आने का मन ही नहीं करेगा। हाजियों ने यह भी बताया कि वहां की अजान नमाज काबा का वो दिलकश नजारा आंखों के सामने रहेगा।
इस अवसर पर पत्रकार जाफ़र लोहानी मजदूर नेता अब्दुल अज़ीज़ लोहानी मोहसिन खान, यासीन मणियार, सफि मणियार सदीक मणियार युसूफ मणियार आमीन मणियार सलीम मणियार रफीक मणियार नीलाम मणियार गुलज़ार मणियार सोयब मणियार असरफ मणियार साजीद मणियार दिलशाद मणियार हुसेन मणियार आदि लोग उपस्तिथ थे।