सिंह व गहलोत की जोड़ी एक मजबूत और प्रभावशाली जोड़ी

राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। दोनों हाथों से दान देने वाले, रोते हुए लोगों के दुःख व दर्द को दूर करके उनको हंसाने वाले, उम्मीद से ज्यादा दान देने वाले, सरकारी विद्यालयों व गरीब लड़कियों के सामूहिक विवाह सम्मेलनों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले, भंडारों में अधिक का दान देने वाले ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिगराज सिंह शाहपुरा की राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से ऐतिहासिक मुलाकात हुई, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी।
इस भेंट में दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक मुद्दों पर गहन चर्चा हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।
दिगराज सिंह शाहपुरा ने अशोक गहलोत के साथ पंचायत-निकाय चुनाव रणनीति पर चर्चा की, जिसे आगामी चुनावों में गेमचेंजर माना जा रहा है। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक विश्लेषक इसे पंचायत एवं निकाय चुनाव के लिए एक दमदार रणनीतिक कदम बता रहे हैं। अशोक गहलोत और दिगराज सिंह शाहपुरा की इस जोड़ी को राजनीतिक गलियारों में एक मजबूत और प्रभावशाली जोड़ी माना जा रहा है, जो आगामी चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस ऐतिहासिक मुलाकात ने राजनीतिक जगत में एक नई ऊर्जा का संचार किया है, और सभी की नजरें अब आगामी चुनावों पर टिकी हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *