चोपदार टीम द्वारा टोंक के करेड़ा बुजुर्ग ग्राम में कम्बल एवं खजूर वितरण

नफरत को जीतेंगे मोहब्बत से…!
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की सराहनीय पहल
www.daylifenews.in
टोंक। जिस गांव में पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया द्वारा मुस्लिम महिलाओं को कंबल देकर वापस छीन लेने जैसी घिनौनी हरकत की गई थी, उसी गांव में आज चोपदार की टीम ने सर्व समाज की जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किए। साथ ही रमजान के पवित्र महीने की खुशी में खजूर के पैकेट भी वितरित क्र प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। टीम कारकर्ताओं ने कहा हमारा स्पष्ट संकल्प है राजनीति बांटने की नहीं, जोड़ने की होनी चाहिए। हम नफरत का जवाब नफरत से नहीं, मोहब्बत से देंगे।
एम.डी. चोपदार, चेयरमैन, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को जारी रखते हुए अपनी टीम को सन्देश भेजकर कर कहा मैं अपने नेता राहुल गांधी को सलाम करता हूं, और इमरान प्रतापगढ़ी को भी सलाम करता हूं, जिनका नारा है “नफरत को मोहब्बत से जीतेंगे।” उन्हीं के मार्गदर्शन और दिशा-निर्देशों के अनुसार हमारी पूरी टीम ने यह कार्य किया।
करेड़ा बुजुर्ग के सभी ग्रामवासियों का दिल से धन्यवाद जताते हुए उन्होंने कहा कि यहाँ हमें सम्मान और स्नेह दिया जिसके हम आभारी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्यार और विश्वास ही हमारी ताकत है। नफरत की राजनीति न राजस्थान में चलेगी, न हिंदुस्तान में। संविधान और इंसानियत के रास्ते पर चलते हुए, आने वाले समय में भी हम हर अन्याय का मुंहतोड़ जवाब देंगे।
इस शानदार काम को अंजाम देने हेतु चोपदार की टीम के युवा साथी सिराज अहमद खान, अमीर शेखावाटी, डॉ नरेंद्र बौद्ध, अमर मंडावरा, राजन अजीतसरिया, इमरान राईन, सुरेंद्र सामोता, इश्तियाक कुरैशी, भारत लाखीवाल, लखन मीणा, इरशाद खान, भरत सिंह, जुनेद, समीर खान, मनीष सैनी व टोंक जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के जिलाध्यक्ष बरकत हसीन सहित उपस्थित रहे सभी साथियों का दिल से आभार और शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *