सकारात्मक सोच रखे

लेखिका : लता अग्रवाल
चित्तौड़गढ़, (राजस्थान)।
www.daylifenews.in
अक्सर परीक्षा के दिनों में देखा जाता है की विधार्थी तनाव ग्रस्त हो जाते है।इस कारण वे परीक्षा के दौरान ठीक से पढ़ भी नही पाते हैं। उनकी नींद, भूख, प्यास सब खत्म हो जाते हैं अंत तनाव ग्रस्त होने की बजाय हम अगर अपनी दिनचर्या सही रखे तो आप सहज रूप से अपनी पढाई आराम से कर सकेंगे।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 8 घंटे की नींद ले, नींद पूरी नहीं होने से आप थकावट महसूस करेंगे, जब नींद पूरी होगी तो आप तरो ताजा महसूस करेंगे और अपनी पढ़ाई एकाग्रता के साथ कर सकेंगे। पढ़ने के दौरान बीच-बीच में घर में ही चहलकदमी करते रहे।थोड़ी सी देर मोबाइल भी देख सकते हैं। किसी मित्र से बात करे।परीक्षा संबधी समस्या को शेयर करे।उसका निदान भी हो जायेगा। मूड भी हल्का होगा। रटने की बजाय किसी भी विषय को समझ कर कॉपी में एक दो बार लिख लेने से आपको पक्का याद हो जाएगा और आपके दिमाग में हमेशा के लिए सुरक्षित हो जाएगा। ज्यादा रटने से आपका समय ज्यादा लगेगा।
पौष्टिक आहार ले। भरपेट भोजन करें बीच-बीच में फल खाते रहे। भरपेट भोजन करने से आपको नींद अच्छी आएगी। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आधा घंटे के लिए योग प्राणायाम करें। थकावट लगे तो लम्बी लम्बी सांसे ले और छोड़े इससे आप आरामदायक स्थिति में आ जाएंगे। (लेखिका का अपनाअध्ययन एवं अपने विचार हैं)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *