“जनसेवा ही मेरा धर्म है” – कुंवर दिगराज सिंह शाहपुरा

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। शाहपुरा नगर परिषद, वार्ड नंबर 5 में सड़क के बीचों-बीच बना गहरा खड्डा आमजन के लिए गंभीर खतरा बन चुका था। बीती रात्रि इसी खड्डे के कारण एक छोटा हादसा हुआ, जिसमें एक बुजुर्ग महिला को बच्चों के साथ अस्पताल तक जाना पड़ा। यह दृश्य हर संवेदनशील व्यक्ति का दिल झकझोर देने वाला था।
जैसे ही इस घटना की जानकारी कुंवर दिगराज सिंह शाहपुरा जी को मिली, उन्होंने बिना किसी औपचारिकता या इंतजार के तत्काल प्रभाव से आज सुबह स्वयं मौके पर पहुँचकर खड्डे की मरम्मत अपने निजी खर्चे से करवाई। उनके लिए राजनीति पद या प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है।
दिगराज सिंह शाहपुरा जी ने कहा कि “मैं अपने क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार की पीड़ा में नहीं देख सकता। यह मेरा परिवार है, और परिवार की सुरक्षा मेरी पहली जिम्मेदारी है।”
स्थानीय नागरिकों ने इस त्वरित कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब भी क्षेत्र में कोई समस्या आती है, दिगराज सिंह शाहपुरा जी हमेशा आगे बढ़कर समाधान करते हैं। यह कार्य न केवल एक खड्डे की मरम्मत है, बल्कि जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और समर्पण का प्रतीक है। वार्ड नंबर 5 के निवासियों ने उन्हें धन्यवाद देते हुए विश्वास जताया कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही क्षेत्र को सुरक्षित, सशक्त और विकासशील बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *