

संयुक्त निदेशक व उपनिदेशक सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग ने दिखाई विशेष रुचि
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। दुनिया के सबसे सुंदर शहरों में शुमार जयपुर आज किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है , इसे और सुन्दर और व्यवस्थित बनाने की मुहीम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग , राजस्थान सरकार , जयपुर जिला कलेक्टर व् अन्य वरिष्ठ अधिकारी दिन रात जुटे है, और साथ जुटे है कुछ सामाजिक कार्यकर्ता व् सामाजिक संगठन जिनमे से एक है सक्षम सामाजिक उत्थान एवं विकास संसथान।
इसी कड़ी में आज संस्थान एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार के सौजन्य से भिक्षावृति मुक्त जयपुर बंनाने , आमजन में स्वच्छता, सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने हेतु एक व्यापक 7 दिवसीय जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस जन-जागरूकता अभियान के माध्यम से जयपुर में लगातार आम जन को जोड़ने की कोशिश की जा रही है, ताकि आम लोगो में यह महतवपूर्ण सन्देश पहुंचाया जा सके की भिक्षावृति से ज्यादा ज़रूरी आत्मनिर्भर बनाना है। इन्हे समाज में उपेक्षित नहीं समझा जाए , इनके साथ दुर्व्यवाहर नहीं किया जाए। इसी सन्दर्भ में विभाग व् सामाजिक संगठनो की और से पुनर्वास का काम लगातार जारी है।
इस अभियान के माध्यम से नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे भीख न दें, बल्कि जरूरतमंद व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनने में सहयोग करें, जिससे समाज में सम्मानजनक जीवन की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। साथ ही अभियान के अंतर्गत जगह-जगह थूकने से परहेज करने एवं शहर को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश भी दिया जा रहा है। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री बी पी चंदेल , उप निदेशक श्री कृष्ण कांत सांखला समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शहर के विभिन्न इलाकों रामबाग चौराहों, सेंट्रल पार्क, जवाहर सर्किल, अल्बर्ट हॉल, सिटी पार्क, मानसरोवर प्लाज़ा , कई सरकारी व निजी कॉलेजों में लगभग 1000 से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ने की कोशिश की गई। इस मुहीम में आई आई आई एम् कॉलेज मानसरोवर, जयपुर के छात्रों नंदनी, अंकित, अनमोल, प्रवेश, राघव का महत्वपूर्ण सहयोग भी मिला ।