
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। ग्राम लोचुकाबास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 9 बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिलों का वितरण पीईईओ सायर लाखीवाल के मुख्य आतिथ्य एवं प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ।
अग्रवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का आमजन को अधिकाधिक लाभ पहुंचना चाहिए। इस मौके पर सत्र 2025-26 की 9 बालिकाओं को साइकिल वितरण की गई ।
साइकिल को पाकर बालिकाओं का चेहरा खुशी से खिल उठा। इस दौरान उप प्रधानाचार्य मनोज शर्मा,भामाशाह बाबूलाल शर्मा , एसडीएमसी सदस्य रीछपाल यादव, प्रेमचन्द वर्मा, बंशीधर पटवारी, हेमचंद यादव, जगदीश प्रसाद यादव ,नि:शुल्क साईकिल वितरण प्रभारी ओमप्रकाश पूरी सहित समस्त स्टॉफ मौजूद रहे।