
www.daylifenews.in
जयपुर। देश की सुरक्षा, सम्मान और पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार से स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब की मांग को लेकर राजस्थान विधानसभा में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया।
कांग्रेस विधायकों ने एपस्टीन प्रकरण, भारत–अमेरिका व्यापार समझौता और सीमाओं की सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठाई।
स्थानीय विधायक मनीष यादव ने कहा कि देश की सुरक्षा और सम्मान के प्रश्न पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठे कुछ मुद्दों और व्यापार समझौतों को लेकर पारदर्शिता आवश्यक है, ताकि देश की जनता को वास्तविक तथ्यों की जानकारी मिल सके। विधायक ने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा और राष्ट्रीय हित सर्वोपरि हैं, इसलिए केंद्र सरकार को सदन और देश के सामने स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान विपक्षी विधायकों ने पीएम इस कोम्प्रोमाईज़ के नारे लगाते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली व कांग्रेस विधायक शामिल रहे।