
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। चौमू नगर पालिका के प्रतिपक्ष पूर्व पार्षद नेता अलीमुद्दीन के 14 वें रमज़ान के अवसर पर रोज़ा इफ़्तार का कार्यक्रम युवा नेता रिय्याज़ खान लोहानी की सदारत में हुआ जिसमें काफी संख्या में रोजदारों ने शिरकत कर इफ़्तार किया।
रिय्याज़ खान लोहानी ने माहे रमज़ान की फ़ज़ीलत बयान करते हुए कहा कि रोज़ा जिस्मानी बुराई को खत्म करके रूहानी ताकत पैदा करता है यह महीना आत्मशुद्धि, खुदा के प्रति कृतज्ञता और अनुशासन विकसित करने के लिए विशेष महत्व रखता है, शहर के सैकड़ो गणमान्य रोजदारों ने शिरकत कर मुल्क में अमन सुकून खुशहाली की दुआएं की।
मगरिब के वक़्त रोजा खोलने की दुआ पढ़ाई गई व खिजुर से रोजा खोला गया। इस अवसर पर रियाज लोहानी सलीम कुरैशी इकबाल शाह अल्ताफ खोकर सद्दाम लोहानी बब्बर गोरी अबरार गोरी मुराद खोकर अलमुद्दीन जी नेता सलमु खोकर फरदीन जोया ताज मोहम्मद जाकिर लोहार आदि लोग उपस्तिथ थे।