
www.daylifenews.in
जयपुर। भारत की अग्रणी ऊर्जा समाधान प्रदाता कंपनी, जीनस ग्रुप ऑफ कंपनीज और जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वरचंद अग्रवाल को प्रतिष्ठित ‘हुरुन इंडस्ट्री अचीवमेंट अवार्ड 2025-26’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व और भारत के ऊर्जा एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में उनके क्रांतिकारी योगदान के लिए दिया गया है। अग्रवाल ने 1996 में जयपुर में जीनस पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर की स्थापना की। जीनस पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड के संस्थापक चेयरमैन ईश्वरचंद अग्रवाल ने कहा, “जैसे-जैसे भारत का ऊर्जा क्षेत्र विकसित हो रहा है, हम नवाचार के माध्यम से सतत प्रगति को आगे बढ़ाने और अपनी वैल्यू चेन में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
इंडियाज मोस्ट रिस्पेक्टेड एंटरप्रेन्योर्स अवार्ड्स’ में प्रदान किया गया यह सम्मान उन उद्यमियों को दिया जाता है जिन्होंने न केवल बड़े व्यवसाय खड़े किए, बल्कि नवाचार के माध्यम से पूरे उद्योगों को एक नई दिशा दी है। देश के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ अग्रवाल को यह सम्मान मिलना उनके पाँच दशकों के उस सफर को मान्यता देता है, जिसमें उन्होंने स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं का निर्माण किया और भारत के बिजली वितरण क्षेत्र को बदलने में अहम भूमिका निभाई।