
www.daylifenews.in
गुरूग्राम। एअर इंडिया ने एशिया में अपने विस्तार को जारी रखते हुए आज दो नए इंटरनेशनल रूट्स के लॉन्च की घोषणा की है। 1 मई 2026 से एअर इंडिया दिल्ली और हनोई के बीच नॉन-स्टॉप उड़ानें संचालित करेगी। इस शुरूआत के साथ हनोई, हो ची मिन्ह सिटी के बाद वियतनाम में एयरलाईन का दूसरा गेटवे बन गया है। एयर इंडिया अपनी दिल्ली-टोक्यो (हनेडा) सेवाओं के अलावा, 15 जून 2026 से मुंबई और टोक्यो (हनेडा) के बीच भी नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू करने जा रही है।
एअर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर निपुण अग्रवाल ने कहा, “एअर इंडिया के निजीकरण के बाद से, हमने दक्षिण-पूर्वी एशिया और सुदूर-पूर्व में अपने नेटवर्क को काफी बढ़ाया है; कई नए रूट्स शामिल किए हैं। जापान और वियतनाम दोनों भारतीय यात्रियों के पसंदीदा गंतव्यों के रूप में उभरे हैं। दोनों देशों के साथ भारत के आर्थिक और व्यवसायिक रिश्ते और मजबूत हो रहे हैं, इस तरह दोनों पक्षां के लिए कारोबार और व्यापार के मौके बढ़ रहे हैं। ऐसे में इन नए रूट्स के लॉन्च से इस विकास को गति मिलेगी, साथ ही इस क्षेत्रों में हमारी स्थिति और मजबूत होगी।’’