कौशल विकास और वर्कफोर्स मोबिलिटी में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की

www.daylifenews.in
नई दिल्ली। भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयन्त चौधरी ने फिनलैंड सरकार के रोजगार मंत्री मटियास मार्टिनेन के साथ एक द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा और वर्कफोर्स मोबिलिटी के क्षेत्रों में भारत और फिनलैंड के बीच सहयोग को मजबूत करने के नए रास्तों को बढ़ावा देना था। इस चर्चा में भारत के बढ़ते स्किलिंग इकोसिस्टम और फिनलैंड के विकसित श्रम बाजार की ज़रूरतों, विशेष रूप से हेल्थकेयर, कंस्ट्रक्शन, ग्रीन टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों के बीच महत्वपूर्ण समानताओं को मान्यता दी गई।
कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयन्त चौधरी ने कहा “हमारी चर्चा प्रशिक्षण इकोसिस्टम के बीच प्रैक्टिकल ब्रिज के निर्माण, संस्थागत सहयोग को मजबूत करने और प्रशिक्षण और मोबिलिटी के उच्च मानकों को बनाए रखते हुए कुशल युवाओं के लिए वैश्विक अवसरों तक पहुंचने के पाथवे बनाने पर केंद्रित थी।” फिनलैंड सरकार के रोजगार मंत्री मटियास मार्टिनेन ने कहा ““हमारे संस्थानों और उद्योगों के बीच सहयोग को मज़बूत करके, हम इनोवेशन, कौशल विकास और सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देते हुए वर्कफोर्स की चुनौतियों का समाधान कर सकते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *