समीर मलिक ने वसुंधरा राजे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
जन्मदिन का खास प्लान
वसुंधरा राजे ने अपना जन्मदिन जैसलमेर के तनोट माता मंदिर में पूजा-अर्चना करके मनाया। इसके बाद उन्होंने बीएसएफ जवानों के साथ समय बिताया और उन्हें सम्मानित किया।
राजनीतिक हलचल
वसुंधरा राजे के जन्मदिन को राजनीतिक हलचल के रूप में देखा जा रहा है। उनके इस दौरे को बीजेपी के भीतर राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित करने वाला माना जा रहा है।
इधर भाजपा के वरिष्ठ नेता समीर मलिक ने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री माननीया श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया जी से मिलकर उनको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। मलिक ने कहा कि ख़ुदा से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।इस अवसर पर महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी बात हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *