महिलाओं को निवेश के लिए प्रेरित करने के लिए शुरू किया अभियान

www.daylifenews.in
मुंबई। सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (CDSL) के इन्वेस्टर प्रोटेक्शन फंड (IPF) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने प्रमुख निवेशक जागरूकता अभियान ‘AtmanirbHER’ के तहत एक नया डिजिटल विज्ञापन अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य महिलाओं को प्रतिभूति बाजार में जिम्मेदारी के साथ अपनी निवेश यात्रा शुरू करने और ‘Ms. Atmanirbhar Investor’ बनने के लिए प्रेरित करना है। वर्तमान में डीमेट खाताधारकों में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 25% हो गई है, जो पिछले वर्ष 20% थी।
सीडीएसएल की चीफ रेगुलेटरी ऑफिसर और सीडीएसएल आईपीएफ की ट्रस्टी, नयना ओवलेकर ने कहा, “वित्तीय आत्मनिर्भरता सशक्तिकरण के सबसे प्रभावशाली रूपों में से एक है और निवेश उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ‘AtmanirbHER’ पहल के माध्यम से हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को सही जानकारी, योजना और आत्मविश्वास के साथ प्रतिभूति बाजार में निवेश की शुरुआत करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे सुरक्षित वित्तीय भविष्य बना सकें और सच मायनों में आत्मनिर्भर निवेशक बन सकें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *