एसबीआई ने महिलाओं के लिए सोशल लोन लॉन्च किया

www.daylifenews.in
मुंबई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष रूप से केंद्रित 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सिंडिकेटेड सोशल टर्म लोन सुविधा शुरू की है, जिसमें ग्रीनशू विकल्प भी शामिल है। यह सिंडिकेटेड लेन-देन एसबीआई और वैश्विक ईएसजी वित्तपोषण परिदृश्य के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण के महान उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए किया गया
एसबीआई के चेयरमैन सी.एस. सेटी ने कहा,“इस महिला दिवस पर हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एक जिम्मेदार संगठन के रूप में हम सतत विकास के आधारस्तंभ के रूप में महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए गहराई से प्रतिबद्ध हैं। यह ऐतिहासिक सोशल लोन पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ESG) सिद्धांतों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें महिलाओं के लिए अवसर सृजित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *