
जाफ़र लोहानी
wwwdaylifenewsin
मनोहरपुर (जयपुर)। भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले का निर्वाण दिवस पर नालंदा फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम किया गया।
यादव महासभा नगर अध्यक्ष मनोहरपुर महेश जड़वाल ने बताया कि फुले दम्पत्ति ने शिक्षा के केंद्र खोलकर अपना सभी कुछ न्योछावर कर दिया। जड़वाल ने कहा कि महिला शिक्षा, वंचित वर्गों के उत्थान और समान अवसरों के लिए उनका क्रांतिकारी योगदान हमारे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
पूर्व सरपंच अर्जुन मोहनपुरिया ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा के साथ तार्किक होना जरूरी है।ज़ब तक महिलाएं समाज सुधार की जिम्मेदारी नहीं लेगी तब तक बदलाव नहीं आ सकता।कार्यक्रम में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्त्ता हमीद खान,महेश जड़वाल राकेश सैनी बलराम जाट, रफीक भिस्ती, रामचंद्र सैनी, बनवारी यादव,विकास खटुमरिया राजेन्द्र फर्नीचर, राहुल सैनी व लीलाराम सोंकरिया इत्यादि उपस्थित रहे।सभी ने पुष्प अर्पित कर उनसे प्रेरणा लेकर समाज को नई दिशा देने की प्रतिज्ञा ली।