
डंपिंग यार्ड बढ़ाने के विरोध में लोगों का प्रदर्शन
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे के शिकारपुरा रोड स्थित नगर पालिका के डंपिंग यार्ड के पास वर्षों से पूज्य गोरखनाथ जी महाराज का धूना व झंडा लगा हुआ है, जो क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र है। लेकिन नगरपालिका की ओर से डंपिंग यार्ड के विस्तार के दौरान पवित्र झंडों को उखाड़ दिए जाने से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया।
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और नगर पालिका के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही डंपिंग यार्ड को यहां से नहीं हटाया गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान सोहन यादव ने कहा कि धार्मिक आस्था का अपमान और डंपिंग यार्ड की गंदगी से क्षेत्रवासी काफी परेशान हैं। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन से मांग की कि गोरखनाथ जी के झंडों को तुरंत पुनः स्थापित किया जाए और डंपिंग यार्ड को आबादी व धार्मिक स्थल से दूर स्थानांतरित किया जाए, अन्यथा जनता बड़ा आंदोलन करेगी।
इस मौके पर मंगल सैनी, राकेश सैनी, अर्जुन सैनी, पीसी सैनी,गोपाल सैनी, आशाराम गुर्जर, विकास सैनी, अशोक प्रजापत, शंकर सैनी, महावीर सैनी, राहुल सैनी,सोमवीर यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।