
www.daylifenews.in
जयपुर। लंबे समय बाद आखिरकार कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। कार्यकारिणी में 134 नेताओं को जगह दी गई है। नेताओं को मिली जगह कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढी ने राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश कार्यकारिणी को मंजूरी दी है।
लंबे समय से प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकारिणी भंग थी। कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष, 15 महामंत्री 28 सचिव 18 संयुक्त सचिव और 61 स्टेट कोआर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौपदार का कहना है कि आगे कार्यकारिणी का और विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्षों की भी घोषणा पहले की गई थी।
कार्यकारणी में जिन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया है उनमें एडवोकेट डॉ. नरेन्द्र बौद्ध, रजनीश जैकब, जफर हुसैन, अब्दुल खलाक खान, मुश्ताक खान, नियाज अहमद, परमप्रीत सिंह, मोहम्मद सदीक गौरी, धनपाल जैन, सलीमुद्दीन खान, नजमा राहीन, नवाज अली के नाम शामिल हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में प्रदेश महामंत्री के लिए शहाबुद्दीन जैद, लियाकत अली, यूनुस खान, सरदार सतपाल सिंह, रानू अजमल खान, अब्दुल हमीद खान खोकर, हाजी मोहम्मद इकबाल, फिरोज खान, शबनम डार, एडवोकेट इकबाल खान, मुस्तफा सर, अमीन खान मोयल, जफर खान मारवाड़, रजा अब्बास को चुना गया है। एडवोकेट डॉ. नरेन्द्र बौद्ध एक समाजसेवी व बौद्ध समुदाय के अध्यक्ष भी है। इसके साथ में प्रदेश में भाजपा के लाये गये विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम2025 के विरुद्ध में देश के सर्वोच्च न्यायालय में लड़ाई लड़ रहे हैं। ओर प्रदेश में इस कानून के खिलाफ बड़ा आंदोलन चला रहे हैं । कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एडवोकेट डॉ.नरेन्द्र बौद्ध को संगठन का उपाध्यक्ष बना कर बौद्ध समुदाय का साधने का काम किया है। आज तक प्रदेश में किसी भी पार्टी ने बौद्ध समुदाय को स्थान नहीं दिया एडवोकेट डॉक्टर नरेंद्र बौद्ध ने शीर्ष नेतृत्व तक राहुल गांधी जी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, अशोक गहलोत साहब जी, अध्यक्ष एम डी चौपदार जी का स्वागत किया है और उनको साधुवाद दिया है। (प्रेस नोट)