होटल एवं रेस्टोरेंट में LPG सप्लाई की समस्या के बारे में चर्चा : हुसैन खान

www.daylifenews.in
जयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री, राजस्थान सरकार सुमित गोदारा से होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान अध्यक्ष हुसैन खान एवं महासचिव रणविजय सिंह एवं hrar सचिव अभिराज सिंह ने मुलाकात की और राज्य के होटल एवं रेस्टोरेंट सेक्टर को हो रही कमर्शियल LPG सप्लाई की समस्या के बारे में उनसे चर्चा की।
उनसे अनुरोध किया कि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए कमर्शियल LPG की राशनिंग सिस्टम शुरू कर नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने में सरकार सहयोग करे, ताकि होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग सेवाओं के संचालन में कोई बड़ी बाधा न आए।
मंत्री जी आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह समस्या अस्थायी है और लगभग 10 दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने सभी हॉस्पिटैलिटी स्टेकहोल्डर्स को चिंता न करने की सलाह दी है, क्योंकि सरकार इस विषय पर लगातार नजर बनाए हुए है।
डॉ जितेंद्र कुमार सोनी कलेक्टर जयपुर एवं अतिरिक्त कलेक्टर विनीता सिंह जी से भी होटल व्यवसायियों ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया. इसमें होटल फेडरेशन आफ राजस्थान अध्यक्ष हुसैन खान, hrar अध्यक्ष तरुण बंसल, सचिव अभिराज सिंह, कोषाध्यक्ष असीम पार्क, जयपुर होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिलीप तिवारी, सचिव विपुल मनी सम्मिलित रहे. इस पर श्री जितेंद्र सोनी जी ने कहा कि हम हर संभव प्रयास आपकी समस्या के समाधान के लिए प्रयास करेंगे। (प्रेस नोट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *