झुंझुनू के इमरान राइन मंडेलिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इमरान मंडेलिया बने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव
www.daylifenews.in
जयपुर/झुंझुनू। कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए झुंझुनू निवासी इमरान राइन मंडेलिया को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार की गई है।
इस अवसर पर इमरान राइन मंडेलिया ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी एवं प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे अल्पसंख्यक समाज की आवाज़ को मज़बूती से संगठन और सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति से झुंझुनू ज़िले सहित प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इमरान राइन मंडेलिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *