
www.daylifenews.in
जयपुर/आंधी। अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देशानुसार अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनाब एम ड़ी चोपदार ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी में आँधी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नदीम खान पठान को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी है।
पठान ने कहा कि हम जिम्मेदारी को पूर्ण तरीके से निर्वहन करेंगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। पठान ने राहुल गांधी अशोक गहलोत इमरान प्रतापगढ़ी एम ड़ी चोपदार आदि का आभार व्यक्त किया हैं।
उल्लेखनीय हैं कि नदीम खान पठान राहुल गांधी अशोक गहलोत इमरान प्रतापगढ़ी व एम ड़ी चोपदार के सच्चे सिपाही हैं। पठान काँग्रेस की रीति व नीति को बताकर लोगो को काँग्रेस में जोड़ने का कार्य करते आरहे हैं। पठान के नेतृत्व में संगठन की हर बूँद मज़बूत होगी,हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलेगा और कांग्रेस की जड़ें और गहरी होंगी।
लोगो का कहना हैं कि संघर्ष, समर्पण और संगठन यही कांग्रेस की पहचान है पठान के नेतृत्व में कांग्रेस नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी। पठान को प्रदेश सचिव बनने की खबर जैसे ही आँधी कस्बे आई लोग पठान के घर पर एकत्रित होकर पठान को गोद मे उठा लिए और ख़ुशी से नाचने लगे इसके बाद में पठान को सांफ़ा बंधवाकर मालाएं पहनाई गई व मिठाइयां खिलाई गई! ये पठान का प्यार ही था जो सभी लोग घर पर जाकर मुबारकबाद दे रहे हैं।