
www.daylifenews.in
जयपुर। हज 2026 पर जाने वाले हज यात्रियों के लिए राजस्थान हज ट्रेनर्स रिलिफ फाऊंडेशन के द्वारा पांच दिवसीय हज ट्रेनिंग कैम्प दिनांक 22 मार्च रविवार से 26 मार्च तक मस्जिद अज़िज़ूल्ला कांवटियों के खुर्रा मरकज़ से आगे रिसालदार हाउस के पास सुबह 9 बजे से दोपहर 1बजे तक लगाया जायेगा।
हाजी शाहिद मौहम्मद ने बताया कि इस कैम्प में हज यात्रियों को सफरे हज कि पूरी जानकारी हज कमेटी के ट्रेंड हज ट्रेनर के द्वारा दी जाएगी।ओर ऐहराम बांधने का तरीका उस की पाबंदी, उमरे का तरिका हज के पांच दिन ओर मदीना में कि जाने वाली इबादत ओर ज़ियारतगाहों के बारे में बताया जायेगा ओर सफर में काम आने वाली खास दुआओं को भु हज यात्रियों को याद कराया जायेगा।