
जयपुर की तर्ज पर टोंक मे भी प्रेस क्लब की स्थापना होगी
www.daylifenews.in
टोंक। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आफॅ राजस्थान (जार) ईकाई टोंक की और से सोमवार को यहा डाक बंगले में नव वर्ष एवं होली स्नेह मिलन समारोह रेल लाओं संघर्ष समिति के अध्यक्ष, अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी अकबर खान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस मौके पर टोंक सहित जिले भर से जुटे पत्रकारों ने आपस में नववर्ष, होली तथा ईदुलफितर की एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुये पत्रकार एकता के नारे को बुलन्द किया। जार के जिला संरक्षक एस.एन. चावला ने बताया कि समारोह को संबोधित करते हुये समाजसेवी अकबर खान ने कहा कि आमजन के हितों के प्रति सकारात्मक सोच रखते हुये उन्हे न्याय दिलाने में पत्रकारों की भूमिका सराहनीय है। उन्होने कहा कि आज के दौर में सरकार की भी मीडिया पर कही तरह की पांबधियां है, ऐसे में इस क्षेत्र में काम करने के लिए अब ज्यादा सजगता की जरूरत है। जार के प्रदेश सचिव पुरूषोत्तम जोशी ने कहा कि राजधानी की तर्ज पर टोंक में भी प्रेस कल्ब की स्थापना होकर भवन बने, इसके लिए संगठन सरकार से लगातार समन्वय बनाकर काम कर रहा है। जिलाध्यक्ष ब्रिजेश परिड़वाल ने आगुन्तक सभी पत्रकारों का आभार जताते हुये कहा कि पत्रकारो के लिए पत्रकार कल्याण कोष की आगामी अप्रेल माह से शुरूआत की जायेगी, जिसमें प्राप्त कोष से जरूरममंद पत्रकार की मदद करने का काम किया जायेगा। जार के सरंक्षक एस.एन. चावला ने मंच संचालन करते हुये बताया कि हर तीन माह में सभी ब्लाक अध्यक्षों को आमंत्रित कर संगठन की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया जायेगा, ताकि उनसे प्राप्त सुझाव अनुसार संगठन को गति दी जा सके। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मनोज तिवारी, प्रेम रघुवंशी एंव रोशन शर्मा का भी माल्यापर्ण कर अभिन्नदन किया गया। इस मौके पर पवन शर्मा, रविन्द्र जोहरी, सुरेन्द्र गुप्ता, राहुल राजवंशी, अशोक शर्मा, कमलेश सैनी, राजाराम गोतम, कमलेश महावर, विजय लखवानी, अनिल विजय, देवी शंकर सोनी, ओमप्रकाश शर्मा, महेन्द्र जैन, अरशद शाहिन, आन्नद शर्मा, दोलत पारीक, दीपक सैनी, नन्दकिशोर सैनी, कमलेश प्रजापत, मनीष टेलर, याकूब अली, भगवान गोतम, रामप्रसाद, श्योजीलाल धाकड़, एडवोकेट फिरोज खान शिक्षाविद् कमलेश सिंगोदिया आदि मिडियाकर्मी मौजूद थे।