
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। 26 वें रोजे को कुरान पूरा होने की ख़ुशी में कस्बे की 10 मस्जिदों को आकर्षक व मनमोहक विद्युत लाइटों से सजाया गया साथ ही इन मस्जिदों के कुरान हफीज़ो को इनामात से नवाजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रमजान मुबारक के पवित्र माह में रात्रि को ईशा की नमाज़ के बाद में तरावीह की नमाज़ में पूरा कुरान कंठस्थ (बिना कुरान देखे) सुनाने वाले कुरान हफीज़ो, पेश इमाम व मौजन को आज सम्मानित किया गया।
कुरान पूरा होने की ख़ुशी मनाई गई कुरान हफीज़ो, पेश इमाम व मौजन को मालाएं पहनाई गई कपडे दिए गए कई स्थानों पर सांफ़ा बंधवाया कर सम्मानित किया गया।
इसी के साथ मे फ़ातेहा की रस्म की अदायगी हुई इस दौरान अजवायन नमक व मिठाइयां आदि वितरण की गई। ऐसा बताया जाता हैं कि कुरान पढ़ा हुआ पानी अजवायन और नमक से जिस्म की कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं। सम्पूर्ण रात्रि इबादत की गई इसमे कुरान व नमाज पढ़ी गई तथा जिक्र कर अपने गुनाहों की माफ़ी मांगी गई और सदैव नेकी के कार्य करते रहने की तमन्नाएं की गई। इसी के साथ मे मुस्लिम कब्रस्तानो में जाकर अपने बुजुर्गानेद्दीन की कब्र पर जाकर फूल इत्र अगरबत्ती आदि पेश की गई इसी के साथ मे कुरान की सूरते पढ़कर बुजुर्गानेद्दीन की मग़फ़िरत की दुआएं की गई। सम्पूर्ण रात्रि कब्रस्तानो में आने जाने वाले लोगों की चहल पहल रही।