विनय मुरलीधर टोंसे होंगे यस बैंक के नए एमडी और सीईओ

www.daylifenews.in
मुंबई। भारत में निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक, यस बैंक ने घोषणा की कि भारतीय रिजर्व बैंक से मंजूरी मिलने के बाद विनय मुरलीधर टोंसे इसके ‘प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी-नामित’ के रूप में शामिल हो गए हैं। टोंसे को तीन साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है। वह 6 अप्रैल, 2026 को वर्तमान एमडी और सीईओ प्रशांत कुमार से पदभार ग्रहण करेंगे। टोंसे एक अनुभवी बैंकर हैं, जिन्हें ट्रेजरी, रिटेल बैंकिंग, कॉर्पोरेट बैंकिंग, अंतरराष्ट्रीय परिचालन और परिसंपत्ति प्रबंधन में साढ़े तीन दशकों से अधिक का अनुभव है।
यस बैंक के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) के सीनियर एग्जीक्यूटिव राजीव कन्नन ने कहा, “जापान और सिंगापुर में विनय का अनुभव और भारतीय वित्तीय प्रणाली की उनकी गहरी समझ उन्हें यस बैंक के अगले विकास चरण का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त बनाती है।” पदभार संभालने पर विनय मुरलीधर टोंसे ने कहा, “यस बैंक की प्रतिष्ठित विरासत का हिस्सा बनकर मैं उत्साहित हूं। मैं अपने अनुभव और सीख का उपयोग करते हुए इस संस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में काम करना चाहता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *