
रंगीन रोशनी से मस्जिदें गुलजार
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। ईद के स्वागत में बाजार सज चुके है बाजारों में खरीददारों की भीड़ देर रात्रि तक चल रही हैं। टेलर देर रात्रि तक सिलाई कर रहे हैं ताकि रोजेदारों को समय पर कपड़े दे सके मुस्लिम इलाकों में रात्रि को जागते हुए या इबादत करते हुए दिखाई दे रहे है
माह-ए-रमजान अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और अब ईद-उल-फितर का काउंटडाउन शुरू हो गया है। शनिवार को ईद मनाए जाने की संभावना के चलते बाजारों में भी जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। रोजेदार इफ्तार के बाद परिवार के साथ बाजारों का रुख कर रहे हैं।
नए कपड़े, जूते, टोपी, इत्र और सजावटी सामान की जमकर खरीदारी हो रही है। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बाजारों को रंग-बिरंगी लाइटों और सजावट से सजा दिया है, जिससे शाम ढलते ही बाजार जगमगा उठते हैं।
सैय्यद बाबा मार्केट गाँधी चौक बस स्टैंड मार्ग के बाजारों में भीड़ बनी हुई है। वहीं कॉलोनियों के बाजारों में खरीदारी का सिलसिला तेज है। ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन के बावजूद त्योहारों के समय स्थानीय बाजारों में उमड़ रही हैं भीड़ व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर है। लोगों का कहना है कि परिवार के साथ बाजार जाकर खरीदारी करने का अलग ही आनंद होता है, जो त्योहार की खुशी को और बढ़ा देता है। सबसे ज्यादा भीड़ रेडीमेड कपड़ों, जूतों और बच्चों के परिधानों की दुकानों पर है। छोटे बच्चों के लिए कुर्ता-पायजामा, फैंसी ड्रेस और टोपी की खरीदारी हो रही हैं।
रमजान के अंतिम दिनों में मस्जिदों में कस्बे की 10 मस्जिदों को रोशनी से सजाया गया है।
खूब हो रही है। महिलाओं के बीच सूट, अबाया, हिजाब और डिजाइनर कपड़ों की मांग बढ़ गई है। इसके अलावा इत्र और सजावटी सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। बाजारों में बढ़ती ग्राहकों की भीड़ से
रोशनी से नहाई मस्जिदें
वही, दरगाहों में भी रौनक बढ़ गई है। फातिहा और खत्म शरीफ के साथ देश में अमन-चैन और सलामती की दुआएं मांगी जा रही हैं। व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। उनका कहना है कि ईद से पहले का यह सप्ताह कारोबार के लिहाज से बेहद अहम होता है। इफ्तार के बाद ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ती है और दुकानें देर शाम तक खुली रहती हैं।