गणगौर माता की पूजा कर निकाली सवारी

गौर गौर गोमती, ईसर पूजे पार्वती ….
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। स्थानीय कस्बे सहित आसपास के समूचे क्षेत्र में गणगौर का पर्व को श्रद्धा के साथ मनाया गया! .कस्बे के धूलेश्वर कॉलेज प्रांगण में गणगौर का मेला लगा जिसमे मेले में आए हुए लोगो ने झूला झूलकर आइसक्रीम खाकर मेले का आनन्द लिया।
मनोहरपुर में गणगौर की सवारी नगर पालिका प्रांगण से बड़े ही धूमधाम व गाजे बाजे और लवाजमे के साथ निकली। महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर मां गौरी के रूप में गणगौर माता की पूजा की! इस बार गणगौर का पर्व यह दिन शिव पार्वती की पूजा के लिए विशेष माना जाता है।
महिलाओं ने गोर गोर गोमती का गायन कर पूजा कर माता से अखंड सुहाग की कामना की कई विवाहितों ने गणगौर का उद्यापन कर 16 सुहागिन महिलाओं को भोजन करवा कर सुहाग की वस्तुएं दी इससे पहले शुक्रवार को सिंजारा मनाया गया घरों में महिलाओं ने मेहंदी लगाई नव विवाहितों के ससुराल से सिंजारा आया नव विवाहितों में पहले सिंजारे का क्रेज भी देखने को मिला इस पर्व पर घेवर व मिठाई की बिक्री खूब रही।
महेश जड़वाल ने बताया कि गणगौर मेला के उपलक्ष में यादव महासभा नगर अध्यक्ष महेश जड़वाल सैनी समाज तहसील अध्यक्ष गोपाल सैनी गणपत सैनी कृष्ण सैनी मुकेश सैनी चित्रमल मेहरा छोटू राम सैनी उमेद टाटला विकास कुमावत रामकरण महेश प्रजापत सुनील शर्मा रामजीलाल सैनी आदि उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *