
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। वर्गों सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में बच्चों के लिए एक विशेष मनोरंजक गतिविधि का आयोजन किया गया। संस्था के सूचना मंत्री सुनील जैन ने बताया कि बच्चों को जयसिंहपुरा खोर स्थित वाटर स्मैश पुल में ले जाकर स्विमिंग पूल में भरपूर एंजॉय करवाया गया।
इस दौरान बच्चों ने पानी में विभिन्न खेलों का आनंद लिया और गर्मी से राहत महसूस की। कार्यक्रम के संचालक हिमांशु खंडेलवाल ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है तथा उनमें उत्साह और ऊर्जा का संचार होता है।
संस्था का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। इस मौके पर विनीत विश्वकर्मा,ऋषभ, बंसल ,राहुल मण्डल, हर्षित प्रजापत मौजूद रहे।