कोस्मो कन्ज़्यूमर ने ऑटोमोबाइल सेरेमिक कोटिंग सेगमेन्ट में किया प्रवेश

www.daylifenews.in
नई दिल्ली। कोस्मो फर्स्ट के कन्ज़्यूमर-फेसिंग वर्टिकल कोस्मो कन्ज़्यूमर ने कोस्मो गार्ड के लॉन्च के साथ ऑटोमोटिव सेरेमिक कोटिंग सेगमेन्ट में प्रवेश की घोषणा की है। कोस्मो गार्ड वाहनों की सरफेस को सुरक्षित रखने के लिए डिज़ाइन किया गया हाई-परफोर्मेन्स नैनो-सेरेमिक सोल्युशन है। यह कोस्मो फर्स्ट की ऑटोमोटिव प्रोटेक्शन प्रोडक्ट लाईन का विस्तार है, जो इसके मौजूदा पेंट प्रोटेक्शन फिल्म (पीपीएफ) और विंडो फिल्म बिज़नेस के साथ तालमेल बनाता है।
अभिनीश दास, बिज़नेस हैड, कोस्मो कन्ज़्यूमर ने कहा, “कोस्मो गार्ड के ज़रिए हम उपभोक्ताओं को हाई-परफोर्मेन्स सेरेमिक कोटिंग उपलब्ध कराएंगे, जो उन्हें टिकाउ, आकर्षक एवं दीर्घकालिक अनुभव प्रदान करेगी। हमें विश्वास है कि यह हमारे ऑटोमोटिव प्रोटेक्शन पोर्टफोलियो में महत्वपूर्ण योगदान देगा।”
सरफेस की सुरक्षा के लिए, कोस्मो गार्ड गाड़ियों को रीफ्यूलिंग के दौरान पेट्रोल और डीज़ल गिरने से, नुकसानदायक यूवी रेडिएशन से, और साथ ही थर्मल स्ट्रेस से भी बचाता है। यह 70 से 100 डिग्री तक के उंचे तापमान को झेल सकता है। कोस्मो गार्ड 2 से 5 साल तक की ड्यूरेबिलिटी देता है और यह पारंपरिक वैक्स और पेंट सीलेंट की तुलना में काफी बेहतर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *