दिल से दिल मिले और मुंह से निकला ईद मुबारक

www.daylifenews.in
जयपुर। हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी शाहिद मोहम्मद के घर पर ईद उल फितर के मुबारक मौके पर ईद स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें सुनील शर्मा अध्यक्ष जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी घर तशरीफ़ लाए।
इस मौके पर सीराज मौहम्मद, पंडित महेश शर्मा, दिलिप शाह, मास्टर रियाज़, जैन साहब, मुकेश कुमार आदी मोजूद थे सभी ने एक दूसरे को ईद उल फितर की मुबारकबाद दी। हाजी शाहिद मोहम्मद ने कहा कि अल्लाह से यही दुआ है कि सभी मे इसी तरह प्यार मोहब्बत ओर इत्तेफाक क़ायम रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *