
www.daylifenews.in
गुरूग्राम। भारत की अग्रणी ग्लोबल एयरलाईन एअर इंडिया ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को सम्मान देते हुए अपनी इनफ्लाइट एवं लाउंज सेवाओं में विशेष क्युलीनरी पेशकश की सीरीज़ की घोषणा की है। ईद की मिठास से लेकर नवरात्रि एवं गुड़ी पड़वा के पारम्परिक फ्लेवर्स तक अब मेहमान भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के प्रमाणित स्वाद का अनुभव पा सकते हैं।
ईद के जश्न के तहत एअर इंडिया अपनी सभी उड़ानों पर पारम्परिक मिठाई शीर खुरमा सभी केबिन क्लासेज़ और पूरे नेटवर्क में उपलब्ध होगी – ताकि सभी यात्रियों को उत्सव का एक जैसा अनुभव मिल सके। उत्सव के अनुभव को उड़ान सेवाओं के दायरे से आगे बढ़ाते हुए, एअर इंडिया के लाउंजेज़ भी चुनिंदा दिनांकों पर क्षेत्रों से प्रेरित फेस्टिव मैन्यु परोस रहे हैं। हाल ही में दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उद्घाटन किया गया मुख्य महाराजा लाउंज उपभोक्ताओं के अनुरोध पर नवरात्रि थाली परोसेगा, जिसमें कटे हुए फल, साबुदाना खिचड़ी, बटरमिल्क, पनीर सब्ज़ी और खीर आदि शामिल हैं। गुड़ी पड़वा के उपलक्ष्य में मुंबई के अडानी लाउंज में श्रीखंड, चॉकलेट पेड़ा, ओरेंज कोकोनट बर्फी, मेवा मोदक और गुजिया परोसी गई।