श्री कृष्ण विद्या मंदिर का शानदार बोर्ड परिणाम

नीरज यादव ने 97.33% अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम किया गौरवान्वित
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। मनोहरपुर क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान श्री कृष्ण विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनोहरपुर ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम देकर अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता और गुणवत्ता का परिचय दिया है। वर्ष 2026 के कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र नीरज यादव पुत्र सुरेश कुमार यादव ने 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया तथा विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को बरकरार रखते हुए कपिल असवाल ने 95.50%, हिमांशु यादव ने 95.33%, अनुष्का सराधना ने 94.67%, रिद्धिमा भारद्वाज ने 94.50%, मानसी यादव ने 94%, अंकित यादव ने 93%, लोकेश यादव ने 93%, काव्या पारीक ने 92.50%, अनीश यादव ने 92%, जिगर चौधरी ने 92%, साक्षी सोनी ने 91.17%, सचिन यादव ने 91%, जोया बानो ने 90.83%, सुमन यादव ने 90%, कृष्ण यादव ने 90% तथा अभिषेक शर्मा ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. राजेन्द्र यादव ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार परिश्रम करते हुए जीवन में उच्चतम लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार संस्थान पिछले 21 वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुदृढ़ अनुशासन एवं उत्कृष्ट बोर्ड परिणामों के लिए क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखता है। विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक शिक्षण पद्धति एवं संस्कारयुक्त वातावरण प्रदान किया जाता है।
इस अवसर पर संस्था के सचिव रामकिशन यादव, प्राचार्य एम. एल. सर तथा प्रबंध निदेशक शेरसिंह ने भी विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।
विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम से विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर बनवारी जाट, राकेश यादव, अशरफ खान, सीताराम बुनकर, विकास कुमावत, सोहन चौधरी, सुरेश यादव, संतोष भाटी, विनोद नायक, राकेश कड़वास, आदित्य देव, बृजेश सैनी, अंजूलता शर्मा, अंजू अग्रवाल, ऊषा कुमावत, दीपिका शर्मा, निकिता जांगिड़, पूजा कुम्हार, खुशी अग्रवाल, नेहा, सीमा, ममता कुमावत, राजेंद्र कुलदीप, सीताराम मीणा, कपिल कुमावत, गोपाल अग्रवाल, सोहन यादव, प्रकाश शेखावत, रोहिताश बराला, सर्वेश शुक्ला, सुरेश चौधरी, मुनाफ खान, दानाराम बुनकर, बाबूलाल गुर्जर, प्रभु दयाल शर्मा, राजेंद्र यादव, मनीष बेनीवाल, कैलाश बेनीवाल,विक्रम प्रजापत, सुमित्रा कुमावत, पार्वती नायक सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *