आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड लॉन्च

www.daylifenews.in
मुंबई। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने अपनी यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस योजनाओं के तहत आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड लॉन्च किया है। यह फंड ग्राहकों को उभरती हुई लिस्टेड कंपनियों के एक बड़े समूह में निवेश करने और एक अनुशासित, इंडेक्स-आधारित दृष्टिकोण के माध्यम से लंबी अवधि में संपत्ति बनाने में मदद करता है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य निवेश अधिकारी मनीष कुमार ने कहा, “स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड ग्राहकों को उभरती कंपनियों की विकास क्षमता में भाग लेने और लंबे समय में धन बनाने का एक सरल और पारदर्शी तरीका प्रदान करता है। यह उन दीर्घकालिक निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो बाजार के विभिन्न सेक्टरों में उभरती कंपनियों में व्यवस्थित निवेश चाहते हैं।“ यह फंड स्मॉलकैप 250 इंडेक्स को ट्रैक करता है, जिसमें निफ्टी 500 के अंतर्गत 251वें से 500वें स्थान तक की 250 कंपनियां शामिल होती हैं। यह नया इंडेक्स फंड कंपनी के लोकप्रिय प्लान जैसे आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर एश्योर, स्मार्टकिड एश्योर और आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस में निवेश के लिए उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *