एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ ने लॉन्च किया नेक्स्टऑप्शन

www.daylifenews.in
मुंबई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ ने एक नए तरह का प्लेटफॉर्म, नेक्स्टऑप्शन लॉन्च किया। इसे खुदरा निवेशकों को फ्यूचर और ऑप्शन (एफएंडओ) की रणनीति का विश्लेषण करने, उन्हें बनाने और उन्हें लागू करने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है। इस प्लेटफॉर्म का लक्ष्य है, एनालिटिक्स, रणनीति से जुड़े टूल और एग्ज़ेक्यूशन को एक ही इंटरफेस में जोड़कर डेरिवेटिव ट्रेडिंग को आसान बनाना।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, धीरज रेली ने कहा, ” नेक्स्टऑप्शन के साथ लोग अधिक अनुशासित, रणनीति आधारित डेरिवेटिव ट्रेडिंग का रुख करेंगे और निवेशकों को रणनीति का अधिक व्यवस्थित तरीके से मूल्यांकन करने में मदद करने वाले टूल मिलेंगे।“ नेक्स्टऑप्शन, एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ का एकीकृत ऑप्शन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है। यह उपयोगकर्ताओं को कई चरण की एफएंडओ रणनीति बनाने, जोखिम और लाभ की स्थितियों का विश्लेषण करने, आसानी से ट्रेड करने और वास्तविक समय के आधार पर रणनीति को ट्रैक करने की सुविधा प्रदान करता है। पारंपरिक सेटअप जिनमें कई टूल्स की ज़रूरत होती है, इनके विपरीत नेक्स्टऑप्शन हर चीज़ को एक ही एकीकृत इंटरफेस में साथ लाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *