
www.daylifenews.in
ताला (जयपुर)। ताला ग्राम पंचायत की ऊंची डूँगरी पर विराजमान हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतिक हजरत बाबा बुर्रहानुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला आलेह का पांच दिवसीय वार्षिक मेला 9 अप्रैल गुरुवार को झंडे के रस्म के साथ में विधिवत शुरू होगा जो की 12 अप्रैल रविवार को कूल की रस्म के साथ में विधिवत शहरी मेला संपन्न होगा इसके बाद में 13 अप्रेल सोमवार को गुदड़ी मेला भरेगा।
ग्राम पंचायत ताला के सरपंच अमीर खान शेख़ ने बताया कि 9 अप्रैल गुरुवार से शुरू होने वाले पांच दिवसीय सालाना मेले का आगाज दरगाह के बुलंद दरवाजे पर झंडे की रस्म के साथ होगा 5 दिवसीय वार्षिक उर्स को लेकर दरगाह कमेटी सदस्य तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
दरगाह के खादिमान ने बताया कि 9 अप्रैल गुरुवार को पहाडग़ंज जयपुर व भीलवाड़ा से आने वाले जायरीनों का जत्था बाण गंगा नदी पुलिया पर शाम 5 बजे असर की नमाज़ अदा कर जुलूस के रूप में दरगाह पहुंचेंगे इसके बाद वहां बुलंद दरवाजे पर झंडे की रस्म के साथ मेले का आगाज होगा!उर्स की व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सतर्क है।
ताला दरगाह के खादिमान ने बताया कि मेले की व्यवस्था को लेकर दरगाह कमेटी तैयारियों में जुटी हुई है। दरगाह के खादिमानो ने बताया कि 10 अप्रेल शुक्रवार को जुम्मे की नमाज पढ़ी जाएगी रात्रि 9 बजे बाद शाम को मिलाद शरीफ तकरीर व राजस्थान की प्रसिद्द कव्वाल पार्टियों द्वारा महफ़िल ए शमा का आयोजन होगा जिसमें सम्पूर्ण रात्रि तक बाबा की मान मनुहार की जाएगी।
इसी प्रकार 11 अप्रैल शनिवार को रंग बिरंगे कपड़ो में सज संवर कर विभिन्न वाहनों में सवार होकर बाबा के गीत गाते हुए हिन्दू मुस्लिम जायरीनों के जत्थे आएंगे इसके बाद चावल व दाल की किंदूरी बनाकर बाबा के पेश करेंगे।
ईशा की नमाज के बाद में मिलाद ए पाक होगी इसके बाद में रात्रि 11 बजे बाद में महफ़िल ए शमा होगी इसमे भारत देश की मशहूर कव्वाल पार्टियों द्वारा बाबा की मान मनुहार की जाएगी।
इसी प्रकार 12 अप्रेल रविवार को सुबह 11 बजे सामूहिक कव्वाल पार्टियों द्वारा कूल की रस्म की अदायगी होगी इसी के साथ मे शहरी मेला सम्पन होगा! इसके बाद चद्दर गलेफ इत्र अगरबती फूल चढ़ाने की रस्म होगी इसी के साथ जात जडूले की रस्म की अदायगी होगी इसी प्रकार मंत्री से लेकर सन्तरी तक बाबा के दरबार मे हाजरी देंगे। 13 अप्रैल सोमवार को आसपास के ग्रामीण एरिया के लोगों का गुदड़ी मेला लगेगा जिसमे आसपास के ग्रामीण नर नारी भाग लेंगे।