
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे के अमन कॉलोनी में सोमवार को नगर पालिका के द्वारा डाली गई अधूरी सड़क और पानी सप्लाई सही नहीं होने से पानी नहीं आने को लेकर जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क निर्माण कार्य को बीच में ही छोड़ने और पिछले कई महीनों से जारी पानी की किल्लत से परेशान होकर महिलाओं और पुरुषों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान अधूरी सड़क का नगर पालिका द्वारा मुनीर कुरैशी के मकान से इरशाद खान के मकान तक सड़क बनाई जानी थी, लेकिन काम को अधूरा छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के समय से लेकर नगर पालिका बनने तक, आज तक इस रास्ते पर cc सड़क या ब्लॉक सड़क नहीं बनी है।
इस दौरान नानूवाला अमन कॉलोनी में पिछले कई महीनों से पानी की सप्लाई ठप पड़ी है। लोगों ने बताया कि इस संबंध में जलदाय विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बार-बार सूचित किया गया, लेकिन समाधान के नाम पर केवल आश्वासन मिला।
कुंवर दिगराज सिंह ने मोर्चा संभाला और
विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कुंवर दिगराज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत करवाया और उनकी शिकायतों को विस्तार से सुना।
वही शाहपुरा और मनोहरपुर के सियासी और सामाजिक गलियारों में आज एक बार फिर इतिहास खुद को दोहराता नजर आ रहा है। एक बार फिर जनता को देखने को मिला कि जिस तरह पूर्व में रावधीर सिंह लोगों के बीच जाकर, उनके दुख-दर्द साझा कर समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया करते थे। जिससे जनता ने उनको मंत्री बनाया था आज वही सेवाभावी रूप कुंवर दिगराज सिंह में दिखाई दे रहा है।
विरासत वाली वही सादगी और वही प्यार
शाहपुरा की जनता के बीच कुंवर दिगराज सिंह का बढ़ता ग्राफ इस बात का प्रमाण है कि लोगों को उनमें अपना पुराना रक्षक नजर आता है। आज भी जनता का वही अटूट प्यार और भरोसा कुंवर दिगराज सिंह के लिए उमड़ रहा है, जो कभी राव धीर सिंह के लिए हुआ करता था। इस दौरान कुंवर दिगराज सिंह ने कहा जनता की मूलभूत सुविधाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क और पानी का मुद्दा सीधे तौर पर आम आदमी के जीवन से जुड़ा है। हम संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चितकरेंगे। कुंवर दिगराज सिंह
आगे की स्थिति
मौके पर हुई वार्ता के बाद लोगों ने इस उम्मीद में प्रदर्शन समाप्त किया कि कुंवर दिगराज सिंह के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन नींद से जागेगा। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ और पानी की सप्लाई बहाल नहीं की गई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
क्या कहते हैं जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता जयराम सैनी ने कहा कि अमन कॉलोनी में 10 अप्रैल तक करीब 50 मीटर पानी की पाइपलाइन डाली जाएगी।
क्या कहते हैं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी
हरिनारायण यादव का कहना है कि इस रोड के बारे में मुझे ज्ञात नहीं है इसके बारे में जानकारी लेकर ही बता सकता हूं।