एम.डी.चोपदार एआईसीसी एडवाइज़र कौंसिल में नियुक्त किये गए

www.daylifenews.in
जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अल्पसंख्यक विभाग हेतु सलाहकार परिषद (Advisory Council) का गठन किया जिसमें राजस्थान के एम.डी.चोपदार को नियुक्त किया गया है।
सलाहकार परिषद (Advisory Council) का सदस्य बनाने हेतु मैं मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल एवं नेता कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी का एम.डी.चोपदार ने हार्दिक आभार व्यक्त किया है। चोपदार ने कहा कि मैं यह विश्वास दिलाता हूँ कि मुझे सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करूँगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *