मुस्कान ने 12वीं में 98.40% अंक प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। उदावाला की मुस्कान वर्मा ने 12 वीं कला वर्ग में 98.40% अंक प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया। उनकी छोटी बहन खुशबू वर्मा ने 10 वीं कक्षा में 92% अंक प्राप्त किए।
उनके पिता बोदूराम वर्मा एक निजी महाविद्यालय व विद्यालय में अध्ययन कराते हैं और माता मीना देवी एक ग्रहणी हैं। मुस्कान वर्मा ने मनोहरपुर की डीपीसी विद्यालय में अध्ययन किया और अपनी सफलता का श्रेय पापा बोदूराम वर्मा, माता मीना देवी, बड़े पापा लीलाराम जी वर्मा, मामा जी मुकेश कुमार गिरदावर व विद्यालय के समस्त गुरुजनों को दिया है। मुस्कान वर्मा भविष्य में सिविल सेवा में जाना चाहती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसाए बधाई देने वालों में महेश जडवाल (समाज सेवक), अर्जुन मोहनपुरिया (पूर्व सरपंच मनोहरपुर), मामा मुकेश कुमार गिरदावर,कानाराम यादव उमेद यादव रामस्वरूप यादव राजेंद्र यादव संजय असवाल ओमप्रकाश चौधरी सुभाष यादव आदि उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *