केडी बैरवा राजस्थान की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मनोनीत

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। अंबेडकरवादी सामाजिक कार्यकर्ता केडी बैरवा को राजस्थान प्रदेश राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद राजस्थान की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मगरिया की सहमति से राजस्थान प्रदेश राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के अध्यक्ष जगदीश मीणा ने जयपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता केडी बैरवा को वीरों की धरती राजस्थान की संगठन की महिला प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस नियुक्ति पर राजस्थान के समस्त दलित पिछड़े एवं अंबेडकरवादी समाज ने जगदीश मीणा प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मागरिया का आभार व्यक्त किया है। केडी बेरवा महिला प्रदेश अध्यक्ष को बधाइयां दी है। यह जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री देवीलाल बैरवा ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केडी बेरवा एक माह में प्रदेश की कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों का मनोनयन करके प्रदेश को रिपोर्ट करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *