अंजली कुमावत ने 96% अंक प्राप्त कर क्षेत्र में अव्वल रही

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। खोरालाड़खानी (शाहपुरा) क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान श्री श्याम विद्यापीठ सी. सै. स्कूल, खोरालाड़खानी ने सत्र 2025–26 के कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परचम लहराया है।
विद्यालय की होनहार छात्रा अंजली कुमावत ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है अन्य मेधावी विद्यार्थियों में रमेश बुनकर (95%), घनश्याम गुर्जर (93%), संदीप कुमावत (93%), प्रिया बेनीवाल (91%), दिव्या वर्मा (91%), जिज्ञासा यादव (89%) तथा अनिल कुमावत (89%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया।
वहीं कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में दिव्या कंवर ने 95% अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।
विद्यालय के निदेशक जितेंद्र कपूरिया ने इस शानदार परिणाम पर सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
इस अवसर पर विद्यालय में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का साफा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शिवदान चौधरी, प्रताप प्रजापत, सुभाष यादव, विकास हरितवाल, मामराज सोड, अभिषेक कपूरिया, कानाराम कपूरिया, शौकत खान, मालीराम जाट, बंटी शर्मा, विनोद कुमावत, किशन लाल वर्मा, ईश्वर सिंह शेखावत, मूलचंद बेनीवाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे तथा सभी सफल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश कपूरिया ने बताया कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसके फलस्वरूप प्रत्येक वर्ष उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान में विद्यालय द्वारा विजय उत्सव रैली का आयोजन भी किया गया, जिसमें अभिभावकों द्वारा खोरा, छारसा, श्याम नगर बादशाहपुर, आमलोदा सहित विभिन्न स्थानों पर विद्यार्थियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *