
लेखिका : लता अग्रवाल
चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)।
www.daylifenews.in
“जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है” ये पंक्तियां हिंदी साहित्य के कवि रामधारी सिंह दिनकर के महाकाव्य रश्मिरथी से है। जो वर्तमान राजनीति में कितनी प्रासंगिक है।
मोदी सरकार ऐसी छटपटा रही हैं कि मोदी की मिमिक्री करने वाले लोगों को बेन कर रही है।
(1) मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के एक शिक्षक ने सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी की थोड़ी सी मिमिक्री क्या कर दी उसको तो निलंबित ही कर दिया गया। लेकिन मार्च के अंतिम सप्ताह सन् 2026 में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने निलंबन पर रोक लगा दी।
(2 ) सन 2017 में श्याम रंगीला नामक व्यक्ति को एक रियलिटी शो में मोदी की मिमिक्री करने से रोक दिया गया।
(3 ) पूर्व ट्विटर राजनीति व्यंग के लिए प्रसिद्ध डॉक्टर नीमो यादव के अकाउंट को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आदेश पर ब्लॉक कर दिया गया।
(4) द वायर का इंस्टाग्राम को कुछ एनीमेटेड कार्टूनों के कारण कुछ घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया गया।
(5) एक कॉमेडियन पुलकित मणि ने नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की उसको डेढ़ करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले विदेश में भी फेल गया। आईटी अधिनियम के नियमों के उल्लंघन का हवाला देकर उसके इंस्टाग्राम से बेन कर दिया। अब अभिव्यक्ति की आजादी पर भी रोक है। बस यही एक कसर बाकी रह गई थी।
अब आम आदमी पार्टी का हाल सुनिए। 21 मार्च सन 2022 को राघव चड्ढा को राज्यसभा के लिए नामित किया गया। लेकिन उन्हें हाल ही में उपनेता पद से हटा दिया गया। आम आदमी पार्टी का कहना है कि वो आम आदमी की बात करते हैं आम आदमी पार्टी के हित की क्यों नहीं करते हैं।
राघव चड्ढा एक युवा एवं मुखर नेता है। वह संसद में आम आदमी की समस्याओं की बात करते हैं। सवाल उठाते है। उनका कहना है कि नेताओं का इलाज उन्हीं के क्षेत्र के अस्पताल में हो ताकि वहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी मिल सके। दो पहिया वाहन पर तीन लोगों के बैठने पर चालान काटा जाता है तो रेलों और बसों में आदमी को ठुसठूस कर क्यों भरा जाता है। नेताओं को पेंशन क्यों दी जाती है? मोबाईल का रिचार्ज एक महीने के नाम पर 28 दिन का ही क्यों किया जाता है? बच्चों का एक बार एडमिशन होने के बाद हर साल री-एडमिशन फीस क्यों ली जाती है? एयरपोर्ट पर समोसा व चाय की महंगी दरों पर सवाल उठा कर उचित दर पर लागू करवा दिया? ऐसे अनेक मुद्दों पर सवाल उठाते हैं। आम आदमी पार्टी का कहना है वो पंजाब के हित की बात करें क्योंकि वे पंजाब विधानसभा से निर्वाचित है। आम आदमी के हित की बात न करें। (लेखिका का अपना अध्ययन एवं अपने विचार हैं)