एडवोकेट डॉ. नरेन्द्र बौद्ध बने असम की तिनसुकिया विधानसभा के ऑब्जर्वर

www.daylifenews.in
जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता डॉ. नरेन्द्र बौद्ध को असम के तिनसुकिया विधानसभा क्षेत्र का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आगामी चुनावों के मद्देनज़र एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखी जा रही है।
डॉ. नरेन्द्र बौद्ध ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर डॉ. बौद्ध ने विशेष रूप से अपने राजनीतिक गुरु पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष (अल्पसंख्यक विभाग) इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेशाध्यक्ष (अल्पसंख्यक विभाग) एमडी चोपदार एवं असम प्रभारी असलम अली का तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इन वरिष्ठ नेताओं ने उन पर विश्वास जताते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे।
डॉ. बौद्ध की इस नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और समर्थकों ने इसे गर्व का विषय बताया है। घड़सानावासियों ने भी इस नियुक्ति को लेकर खूब बधाइयां डॉ नरेंद्र बौद्ध को दूरभाष के माध्यम से प्रेषित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *